फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Armed cable will tighten the screws on electricity theft in the city

हाथरस : शहर में आर्म्ड केबल से कसेगा बिजली चोरी पर शिकंजा

Sat, 13 Aug 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Armed cable will tighten the screws on electricity theft in the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में आर्म्ड केबल के जरिये बिजली चोरी पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। फीडर वार हुए ऑडिट में अधिक बिजली चोरी वाले इलाकों को चिन्हित कर लिया गया है। अब इन इलाकों में विभागीय अधिकारियों द्वारा आर्म्ड केबल डाली जाएगी। केबल डालने का काम जल्द शुरू होगा। माना जा रहा है कि करीब 40 से 50 किलोमीटर केबल डाली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आधा दर्जन से अधिक बिजलीघरों के जरिये शहर के 34 हजार लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अब तक विद्युत उपकेंद्र वार एनर्जी का ऑडिट होता था। इस बार फीडर वार ऑडिट किया गया है। इस दौरान शहर के कई उपकेंद्रों के अलग-अलग फीडर पर बिजली चोरी का आंकड़ा सामने आया है। इसमें लाला का नगला, बालापट्टी, नवीपुर कलां, कोटा रोड , श्रीनगर, रमनपुर, मधुगढ़ी, नगला अलगर्जी, विष्णुपुरी, सिद्धार्थ नगर सहित कई इलाकों में 34 प्रतिशत चोरी हो रही है।
विज्ञापन

अब चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रिवेम्पड योजना के तहत शहर में काम होगा। इस दौरान शहर के कई इलाकों 40 से 50 किलोमीटर आर्म्ड केबल डाली जाएगी। तब जाकर बिजली चोरी का आंकड़ा सिंगल डिजिट में आएगा। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि शहर के अधिक चोरी वाले इलाकों में आर्म्ड केबल डाली जाएगी। केबल डालने का काम रिवेम्पड योजना में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed