{"_id":"5f46a5998ebc3e4ae2047d53","slug":"hathras-approved-the-action-plan-in-the-meeting-of-the-district-panchayat-board-hathras-news-ali2421682124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कार्ययोजना को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कार्ययोजना को दी मंजूरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिले के दो विधायकों, कई ब्लॉक प्रमुखों व काफी सदस्यों की मौजूदगी में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना पारित की गई। मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
बैठक में 15वें वित्त आयोग से तहत मिली धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्योँ की 15 करोड़ रुपये की धनराशि की वार्षिक कार्ययोजना पेश की गई। यह कार्ययोजना बैठक में पास कर दी गई। इसके अलावा बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य वित्त आयोग योजना के तहत प्राप्त होने वाले अनुदान से 25 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को भी पढ़कर सुनाया गया। इस पर भी सदन ने अपनी मुहर लगा दी। अध्यक्ष की अनुमति से जिला ग्राम्य अभिकरण (डीआरडीए) द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जिले के विभिन्न गांवों में काम कराए जाने की स्वीकृति भी दी गई।
सीडीओ ने इस बैठक में प्रस्ताव रखा कि जिला पंचायत कार्यालय का भवन काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इसकी मरम्मत, सौंदर्यीकरण, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जाए। इस प्रस्ताव को भी पारित किया गया। साथ ही बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष व अपर मुख्य अधिकारी को प्रयोग के लिए वाहनों की आवश्यकता है, इसलिए नए वाहनों का क्रय होने तक वाहनों को किराये पर ले लिया जाए। इस प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना पारित हो गई है। ऐसे में शासन से प्राप्त निर्देश पर धन उपलब्ध होेने पर टेंडर आदि से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी, राजाराम, सुरेंद्र सिंह बघेल, मुन्नी देवी, आशादेवी, सत्यपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, बृजमोहन राही, प्रमोद कुमार, राजकुमार, सरोज उपाध्याय, रामवती, निर्मलादेवी के अलावा ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, राजबाला, रीना देवी, संतोष कुमार, श्वेता सिंह आदि मौजूद थीं। संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिपाल सिंह यादव ने किया।