फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Appointment of Digital Cadets at CSC

हाथरस: सीएससी पर की डिजिटल कैडेटों की नियुक्ति

Sat, 18 Jul 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Appointment of Digital Cadets at CSC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज की इस वित्तीय वर्ष में सीएससी में 20 लाख लोगों की तैनाती की योजना बना रही है। जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि यह जानकारी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश त्यागी ने दी है। देशभर में साझा सेवा केंद्रों की संख्या चार लाख है। ये केंद्र छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कई सरकारी और उपक्रम सेवाएं प्रदान करने में मदद करते हैं।
जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार सीएससी में पांच डिजिटल कैडेट की नियुक्ति की जाएगी। ये कैडेट लोगों को उनके घर के दरवाजे पर विभिन्न सेवाओं उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा ये ग्रामीण ई-स्टोर और किसान ई-मार्ट के लिए डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करेंगे। सीएससी को सरकार और अन्य एजेंसियों के लिए विभिन्न सर्वे करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र कैडेट के पंजीकरण का काम एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद उनकी नियुक्ति और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएससी में उनके काम के आधार पर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाथरस में अभी 500 से ज्यादा एक्टिव सीएससी वीएलई हैं और यह संख्या जल्द ही 600 के पार हो जाएगी। इस हिसाब से हाथरस में भी 3000 लोगों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed