फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Appearance in court of four accused, testimony of woman constable and doctor

हाथरस : चारों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, महिला कांस्टेबल व चिकित्सक की हुई गवाही

Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Appearance in court of four accused, testimony of woman constable and doctor
हाथरस : बिटिया प्रकरण में जिला न्यायालय में पुलिस सुरक्षा में जाते चारों आरोपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में शुक्रवार को चारों अभियुक्तों की विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के समक्ष पेशी हुई। कोर्ट में एक महिला कांस्टेबल व चिकित्सक की भी गवाही हुई। बिटिया का भाई कोर्ट में नहीं आया। सीबीआई के वकील, पीड़ित पक्ष और आरोपियों के वकील कोर्ट में मौजूद रहे। कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा रही। अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 24 मार्च नियत की गई है।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में शुक्रवार को फिर सुनवाई हुई। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चारों अभियुक्तों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को अलीगढ़ जेल से कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। इस मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कोर्ट में चारों आरोपियों पर आरोप भी तय हो चुके हैं।
विज्ञापन

बिटिया का भाई तो न्यायालय में नहीं आया, लेकिन वादी पक्ष की ओर से सीबीआई के वकील अनुराग मोदी, स्थानीय अधिवक्ता भागीरथ सिंह सोलंकी और अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर कोर्ट में मौजूद रहे। एक महिला कांस्टेबल के अलावा सरकारी चिकित्सक की गवाही भी कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 सितंबर 2020 को यह महिला कांस्टेबल पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर गई थी, जबकि इस चिकित्सक ने ही सबसे पहले पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कर उसे अलीगढ़ रेफर किया था। शुक्रवार को भी कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा रही। वहीं अब इस मामले में सुनवाई के लिए 24 मार्च की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed