फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Appearance in court of four accused of Bitiya case

हाथरस : बिटिया प्रकरण के अभियुक्तों की कोर्ट में हुई पेशी, आज भी सुनवाई

Sat, 20 Feb 2021 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Appearance in court of four accused of Bitiya case
बिटिया प्रकरण के आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण के आरोपियों की शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में पेशी हुई। पुुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से इन्हें लेकर आई। इस दौरान वहां इस मुकदमे को लेकर सुनवाई भी हुई। पीड़ित और आरोपी दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बहस भी की। इसके बाद अब इस मामले में शनिवार को फिर सुनवाई की तिथि नियत की गई है। शनिवार को इन चारों अभियुक्तों पर आरोप तय हो सकते हैं।

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के एक गांव की एक दलित युवती के साथ हुई वारदात के चारों अभियुक्तों की शुक्रवार को यहां विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में पेशी हुई। इन चारों अभियुक्तों पर इस दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप है। सीबीआई ने इन चारों अभियुक्तों संदीप, रामू, रवि और लवकुश के खिलाफ आरोपपत्र इसी न्यायालय में दाखिल किया था। तीन आरोपियों रवि, रामू और लवकुश ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


चौथे आरोपी संदीप की ओर से अभी तक जमानत के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों अभियुक्तों को अलीगढ़ जेल से कोर्ट लाया गया। इससे पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। इस केस में सीबीआई की जांच अधिकारी डीएसपी सीमा पाहुजा व सीबीआई के वकील भी कोर्ट में पहुंचे। इनके अलावा पीड़ित पक्ष के वकील भागीरथ सिंह सोलंकी भी थे। आरोपी पक्ष की ओर से हरीश कुमार शर्मा व मुन्ना सिंह पुंढीर थे। कोर्ट में बहस हुई। अब शनिवार को फिर सुनवाई होगी। शनिवार को इस अभियुक्तों पर चार्ज लग सकते हैं। करीब दोपहर तीन बजे फिर पुलिस कड़ी सुरक्षा में इन चारों अभियुक्तों को अलीगढ़ जेल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के घेरे में पहुंचा कोर्ट
हाथरस। बिटिया का भी भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के मध्य कोर्ट पहुंचा। करीब एक घंटे रुकने के बाद वह वहां से चला गया। वहीं अभियुक्तों के परिजन कोर्ट के बाहर डेरा जमाए रहे। इन लोगों ने दूर से ही अभियुक्तों से बातचीत की। पुलिस ने इन्हें पास नहीं फटकने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed