फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Appearance, CO and testimony of women head constable in court of four accused

हाथरस : चारों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, सीओ व महिला हेड कांस्टेबल की हुई गवाही

Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Appearance, CO and testimony of women head constable in court of four accused
हाथरस : दुर्घटना में मृत मनीष पचौरी का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को फिर चारों आरोपियों की स्थानीय न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान सीओ सादाबाद बह्म सिंह व महिला हेड कांस्टेबल की गवाही भी हुई। कोर्ट में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। अब शुक्रवार को फिर इस मामले में सुनवाई होगी।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में बृहस्पतिवार को फिर चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि और लवकुश की पेशी हुई। अलीगढ़ जेल से इन्हें कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। कोर्ट में सीबीआई के वकील अनुराग मोदी भी मौजूद थे। वहां सीओ सादाबाद बह्म सिंह के अलावा महिला हेड कांस्टेबल सरला देवी की भी गवाही हुई। सीओ सादाबाद ने इस केस की विवेचना की थी। कोर्ट के बाहर सुरक्षा के लिहाज से काफी पुलिस बल तैनात रहा। अब शुक्रवार को फिर इस मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिला जज के समक्ष पेश हुए बिटिया के भाई व मां
हाथरस। बिटिया का भाई और उसकी मां बृहस्पतिवार को जिला जज के समक्ष पेश हुईं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पीड़ित पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में यह शिकायत की गई थी कि बिटिया के परिजनों व अधिवक्ता को हाथरस कोर्ट में धमकाया गया है और दबाव बनाया जा रहा है। इस पर हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। इस क्रम में जिला जज के यहां बिटिया के भाई व मां पेश हुए और अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed