फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anurag Agnihotri becomes District President of BJP Yuva Morcha

हाथरस : अनुराग अग्निहोत्री बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Fri, 27 Aug 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Anurag Agnihotri becomes District President of BJP Yuva Morcha
हाथरस : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने अनुराग अग्निहोत्री। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा जोश के साथ पुराने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान लगातार किया जा रहा है। इस क्रम में शहर के वाटर वर्क्स निवासी अभाविप से छात्र राजनीति से पारी शुरू करने वाले अनुराग अग्निहोत्री को बृहस्पतिवार को भाजपा आला कमान ने भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान क वितरण भी किया।
अनुराग अग्निहोत्री ने वर्ष 2007-11 तक एबीवीपी के कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रहे। उसके बाद वर्ष 2011-12 में नगर एसएफडी के प्रमुख रहे। धीरे धीरे मेहनत रंग लाई तो अभाविप में नगर मंत्री बने। उसके बाद वर्ष 2014 से 2016 तक नगर संयोजक रहे। उसके बाद अलीगढ़ अधिवेशन में संगठन मंत्री का दायित्व परिषद का सौंपा गया। निजी कारणों से घर वापसी हुई।
विज्ञापन

अनुराग के मन में संगठन सेवा का जोश बरकरार था। उसके बाद मथुरा का विभाग संयोजक बनाया गया। जून 2017 से 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा आला कमान ने शाहजहांपुर में विस्तारक का दायित्व दिया। नेहरू युवा केंद्र की चयन समिति में सदस्य भी रहे। उसके बाद कोरोना की रोकथाम के लिए हाथरस का टीकाकरण अभियान का जिला संयोजक भाजपा ने बनाया। बृहस्पतिवार को उन्हें भाजयुमो का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed