फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Another laborer injured in the accident also died in the hospital

हाथरस : दुर्घटना में घायल दूसरे मजदूर ने भी अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 04 Jun 2021 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Another laborer injured in the accident also died in the hospital
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे के मथुरा रोड स्थित टिमरली फाटक के पास बृहस्पतिवार की रात को एक बाइक पर सवार दो मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई थे। जिसमें एक मजदूर की बृहस्पतिवार की रात को मौत हो गई थी। दूसरे मजदूर की भी अलीगढ़ में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद गांव में शोक व्याप्त हो गया।
बृहस्पतिवार को देवेंद्र पुत्र पूरन सिंह निवासी नगला शीशम व मोनी जाटव पुत्र बच्चू सिंह निवासी नगला टिमरली मुरसान राजमिस्त्री का काम करने के लिए मथुरा गए हुए थे। रात को लौटते समय गांव के निकट रेलवे फाटक के पास ट्रैक्टर ट्रॉली में उनकी बाइक घुस गई। जिससे दोनों लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

उसी दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय मथुरा से मुरसान की तरफ आ रहे थे। रामेश्वर उपाध्याय दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर उपचार के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। मोनी की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। शुक्रवार को मोनी की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed