फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anoop Singh becomes acting head of Gram Panchayat Sathia

हाथरस: अनूप सिंह बने ग्राम पंचायत सठिया के कार्यवाहक प्रधान

Sat, 15 Feb 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anoop Singh becomes acting head of Gram Panchayat Sathia
अनूप सिंह बने ग्राम पंचायत सठिया के कार्यवाहक प्रधान
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के जेल में होने के कारण अटके हुए थे विकास कार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ग्राम पंचायत सठिया के ग्राम प्रधान सुमित चौधरी के जेल जाने के कारण विकास कार्यों को सुचारू रखने के दृष्टिगत डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम पंचायत सदस्य अनूप सिंह को कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त कर दिया है।
वित्तीय वर्ष समाप्ति पर होने के कारण विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सठिया में यह विकास कार्य पिछले कई दिनों से अटके पड़े हुए थे। विगत में ग्राम प्रधान सुमित चौधरी के खिलाफ एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज हुई थी, इस कारण ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जेल में होने के कारण विकास संबंधी कार्य अटक गए थे। धनराशि आहरित न होने के कारण विभिन्न कार्य अपनी जगह जस के तस रूक गए थे। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने वार्ड संख्या 12 के सदस्य अनूप सिंह को कार्यवाहक प्रधान के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed