फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anniversaries celebrated by worshiping 51 girls and cutting 11 kg cake

हाथरस : 51 कन्याओं का पूजन एवं 11 किलो का केक काटकर मनाई वर्षगांठ

Sat, 02 Jul 2022 09:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anniversaries celebrated by worshiping 51 girls and cutting 11 kg cake
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर की सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर मां ब्रजेश्वरी की 35वीं वर्षगांठ विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पुजारी जगदीश कश्यप जी ने माता रानी का विभिन्न तीर्थों की पवित्र जल से जलाभिषेक कर मनोहारी नयनाभिराम अलौकिक दिव्य शृंगार किया। 51 कन्याओं का सामूहिक पूजन कर 11 किलो का केक काटा गया।
आचार्य पंडित सुभाष दीक्षित जी के सानिध्य में दुर्गा महायज्ञ में यजमान महेश चंद शर्मा धर्मेंद्र शर्मा वीरेंद्र उर्फ वीरोंलाला पूर्व सभासद चेतन शर्मा जितेंद्र , दीपांशु, पंडित विनय ने यज्ञ वेदी में जनकल्याणर्थ आहुतियां देकर देश की खुशहाली अमन चैन शांति सौहार्द भाईचारा समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरी नंदन भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। शाम ें बालाजी जागरण मंडल के तत्वावधान में माता रानी की भजनों का गुणगान किया गया। महा प्रसादी में चना हलवा खीरपुरी की प्रसादी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता रानी के भक्तों की भीड़ दर्शन की एक झलक पाने के लिए लालायित नजर आई। कार्यक्रम को भव्य बनाने में विश्वजीत वर्मा, राकेश यादव, राजू यादव, रामू सक्सेना, पूर्व चेयरमैन विपिन वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, बबलू सिसोदिया, दीपक शर्मा, विष्णु, गजेंद्र सेठ, सौरव लाला, नीरज बजाज, सूरज बजाज, सुनील गुप्ता, बृजमोहन वर्मा, बॉर्बी, मोहित यादव, प्रकाश कश्यप सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed