फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Angry villagers surrounded the BJP leader due to the condition of the road

हाथरस : सड़क की बदहाली से गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा नेता को घेरा

Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Angry villagers surrounded the BJP leader due to the condition of the road
भाजपा नेता को बदहाल सड़क की स्थिति दिखाते ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह को रविवार को सादाबाद से गुतहरा जाते समय गांव गढ़ी नौकस पर ग्रामीणों ने रोक लिया और उनको गुतहरा जैतई सादाबाद मार्ग की बदहाली दिखाई। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पिछले करीब दो साल से गांव की मुख्य सड़क टूटी हुई पड़ी है। किसी भी जनप्रतिनिधि या, विधायक या सांसद ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
सड़क की बदहाली की वजह से न सिर्फ वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, बल्कि आम पैदल राहगीरों को भी आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भाजपा नेता संजय सिंह को बताया कि यह सड़क कुछ दिनों पहले बननी शुरू हुई थी, लेकिन किसी कारणवश इसका काम रुक गया।
विज्ञापन

सड़क में लंबे चौड़े गड्ढे हो चुके हैं, कई जगह से गिट्टी तक उखड़ चुकी है। इस बदहाल सड़क से गुजरना इतना दूभर हो चुका है कि आसपास के कई गांवों की कई गर्भवती महिलाओं का रास्ते में ही प्रसव हो चुका है। ग्रामीणों ने भाजपा नेता से सड़क को बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही वह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी मिलेंगे और इस मार्ग को प्राथमिकता के तौर पर बनवाएंगे, जिससे यहां के ग्रामीणों को इस बदहाल सड़क से राहत मिल सके।

इस अवसर पर राकेश परमार, शिवकुमार परमार, लोकेंद्र चौहान, लवकुश शाह, रवि यादव, गोपाल शाह, देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विशाल उपाध्याय, राशिद खान, शिवम चौधरी, वीरेंद्र चौहान, वीरपाल बघेल, विष्णु प्रजापति, हरिओम बघेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed