{"_id":"6204101e6d0b760f3f67e024","slug":"hathras-anger-among-people-due-to-arbitrariness-of-ration-dealer-complaint-to-sdm-sasni-news-ali2848559129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राशन डीलर की मनमानी से लोगों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राशन डीलर की मनमानी से लोगों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
ग्राम पंचायत दरकौला के राशन विक्रेता की मनमानी से लोगों में आक्रोश पनप उठा है। बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम नीतू रानी से राशन डीलर के विरुद्ध शिकायत की। ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार एवं घटतौली करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक को राशन डीलर की मनमानी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर राशन वितरण में घटतौली करता है। विरोध करने पर धौंस देता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह आंगनबाड़ी के मासूम बच्चों के हिस्से का राशन बेच देता है। ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र पर भरत सिंह, ललतेश, प्रमोद, संजय कुमार, सतेंद्र सिंह, गीता देवी, ब्रजेश सिंह, राधेश्याम, संतोष, मंजू देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद