फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: An employee tried to steal in the district hospital

हाथरस: जिला अस्पताल में एक कर्मचारी ने किया चोरी का प्रयास

Sat, 19 Sep 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: An employee tried to steal in the district hospital
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में एक कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वहां से सीटी स्कैन की बैटरी चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी ने शोर मचा दिया तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की छानबीन की। इस मामले में सीएमएस ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दी है।
बागला जिला अस्पताल में एक प्राइवेट कंपनी के कुछ कर्मचारी सफाई और अन्य कामों के लिए नियुक्त हैं। इनमें से ही एक कर्मचारी ने शुक्रवार की रात्रि को अस्पताल के सीटी स्कैन की बैटरी चोरी करने का प्रयास किया। उसके दो अन्य साथी भी उसके साथ मौजूद थे। वहां तैनात एक अन्य कर्मचारी की उस पर निगाह पड़ गई। उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर अन्य लोग भी वहां आ गए और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने कोतवाली हाथरस गेट में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed