फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amrit Mahotsav will start with the shouts of Raghupati Raghav Rajaram

हाथरस : रघुपति राघव राजाराम के जयघोष के साथ शुरू होगा अमृत महोत्सव

Tue, 26 Jul 2022 10:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Amrit Mahotsav will start with the shouts of Raghupati Raghav Rajaram
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत वंदे मातरम और रघुपति राघव राजाराम भजन के साथ होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार तिरंगा लगाए जाएंगे। इससे पहले लोगों को तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर भाजपाई तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा के पदाधिकारी जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लोगों को साथ लेकर ध्वज लगाएंगे। नौ अगस्त से 11 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान लेकर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड व प्रत्येक बूथ पर वंदेमातरम, रघुपतिराघव राजाराम भजन के साथ सुबह सात बजे नौ बजे के बीच प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

13 से पंद्रह अगस्त के बीच झंडा लगाने का काम होगा। तिरंगा लगाने की सेल्फी भी पदाधिकारियों को प्रदेश को भेजनी होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार तिरंगा लगाने का लक्ष्य प्रदेश स्तर से मिला है। 31 अगस्त को पीएम के मन की बात सुनने के साथ हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ व 10 अगस्त को हर मंडल में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व कौन जनप्रतिनिधि कहां रहेगा, इसकी सूची तैयार की जाएगी।

तिरंगा झंडों की व्यवस्था सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ मिलकर की जाएगी। नौ अगस्त तक हर घर तिरंगा पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 50 लोगों की मोबाइल फोन नंबरों सहित सूची तैयार की जाएगी। इन लोगों से वार्ता कर झंडे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed