फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Amidst the strike of ambulance workers, the police took the district president into custody, later released

हाथरस : एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच पुलिस ने जिलाध्यक्ष को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

Fri, 30 Jul 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Amidst the strike of ambulance workers, the police took the district president into custody, later released
हाथरस : सरकारी एंबुलेंस कर्मी हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच बुधवार की मध्य रात्रि में पुलिस सरकारी एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष को हिरासत में थाना कोतवाली सदर ले आई। इसकी जानकारी पाकर वहां अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए और इन लोगों ने इसका विरोध किया। काफी गहमागहमी और बातचीत के बाद जिलाध्यक्ष को थाने से छोड़ा गया।
इधर, बृहस्पतिवार को कुछ एंबुलेंसों ने मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाया तो कुछ एंबुलेंस खड़ी रहीं। हड़ताली कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते काफी मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को एंबुलेंस की चाभी देकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस कर्मचारियों की पिछले कई दिनों से हड़ताल चल रही है। उनकी मांग है कि उन्हें ठेकेदारी प्रथा से मुक्त किया जाए। वहीं यह भी आरोप है कि पुराने एंबुलेंस कर्मियों को हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति नई कंपनी के द्वारा की जा रही है, इस पर रोक लगाए जाने की मांग शासन से की जा रही है। इन सभी मांगों को पूरा कराने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। चंद एंबुलेंस ही मरीजों की परेशानी को देखते हुए चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात को प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुलिस के द्वारा एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव को हिरासत में लेकर कोतवाली सदर ले आए। इसके बाद एंबुलेंस कर्मचारी थाना कोतवाली सदर पहुंच गए और वहां स्थिति हंगामेदार हो गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया।

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि हमारी हड़ताल अपनी मांगों को लेकर जारी है। कुछ एंबुलेंस चली हैं। इसके अलावा सीएचसी व पीएचसी पर एंबुलेंसों को वहां के प्रभारियों के सुपुर्द किया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed