फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Always keep your conduct excellent

हाथरस : अपने आचरण को हमेशा उत्कृष्ट रखें

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Always keep your conduct excellent
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान व्यवहारिक रूप से आने वाली कठिनाइयों, आत्मरक्षा के उपाय, पुलिस में आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों से उनके रहने के लिए बैरक और मैस प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्ता परक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और आमजन में वर्दी के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान व्यवहारिक रुप से आने वाली कठिनाइयों, आत्मरक्षा के उपाय, पुलिस में आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सदाचार एवं जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने के बारे में अवगत कराया। एसपी ने आरक्षियों से कहा कि वह अब उत्तर प्रदेश पुलिस का अंग हैं, इसलिए अपने आचरण को हमेशा उत्कृष्ट रखें, क्योंकि उनके आचरण से पूरे प्रदेश पुलिस की छवि बनती या बिगड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आरटीसी प्रभारी ने बताया कि जिले में 31 मई से अब तक कुल 90 रिक्रुट आरक्षियों द्वारा पुलिस लाइन हाथरस में आमद कराई गई है।

प्रशिक्षण के लिए कुल छह माह का समय निर्धारित है और प्रशिक्षण के लिए इन सभी को जिलों में फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को बेसिक ट्रेनिंग आउटडोर व इनडोर क्लासेज और ड्रिल आदि के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed