फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Aloo Khodai holds the wheels of roadways buses

हाथरस : आलू खोदाई ने थामे रोडवेज बसों के पहिये

Mon, 08 Mar 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Aloo Khodai holds the wheels of roadways buses
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इन-दिनों चल रही आलू की खोदाई ने रोडवेज बसों के पहिये थाम दिए हैं। चालक-परिचालक आलू की खोदाई में व्यस्त है। इस कारण एक दर्जन से अधिक बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। डिपो को हर रोज हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसे लेकर अधिकारी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। इन बसों का संचालन स्थानीय और लंबे रूटों पर किया जाता है। पहले यात्रियों की कमी से रोडवेज की आमदनी प्रभावित हो रही थी। अब सहालग व होली का त्योहार नजदीक आने के साथ बसों का संचालन करने वाले ही गायब हो गए।
विज्ञापन

इन-दिनों डिपो के काफी चालक-परिचालक आलू की खोदाई में लगे हैं। इस कारण वह ड्यूटी नहीं आ रहे हैं। डिपो की एक दर्जन से अधिक बसें कार्यशाला में खड़ी हैं। एआरएम शशी रानी का कहना है कि चालक-परिचालक आलू की खोदाई में व्यस्त हैं। इस कारण बसों का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इससे आमदनी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed