फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Along with the assembly, politicians are preparing for the Legislative Council elections

हाथरस : विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटे राजनेता

Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Along with the assembly, politicians are preparing for the Legislative Council elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य के लिए चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए तीन मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना होगी। इसके लिए राजनेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान एमएसली जसवंत सिंह यादव ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
लोकदल और राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के राष्ट्रसचिव देवानंद का कहना है कि कि राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह विधानपरिषद में पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से अलीगढ़ हाथरस विधान परिषद स्थानीय निकाय से चुनाव लड़ेंगे। चौधरी सुनील सिंह एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से है। उनके दादा ठाकुर शिवदान सिंह कई बार विधायक रहे। इनके पिता चौधरी राजेंद्र सिंह प्रदेश के कृषि और सिंचाई मंत्री रहे।
विज्ञापन

सुनील सिंह खुद की वर्ष 2004 में एमएलसी चुने गए थे। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि इस सीट पर पिछली दो बार हाथरस के राजनेता ही जीतते रहे हैं। वर्ष 2010 में यह सीट मुकुल उपाध्याय ने जीती थी। पिछले चुनाव में सपा के जसवंत सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। जसवंत सिंह इस समय सपा के हाथरस जिलाध्यक्ष हैं। इस सिलसिले में जसवंत सिंह यादव ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उनका कहना है कि अभी इस बारे में वह विचार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed