{"_id":"63c05835332a942fdf08679b","slug":"hathras-all-trades-should-be-included-in-the-skill-development-mission-hathras-news-ali30894704","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कौशल विकास मिशन में सभी ट्रेडों को किया जाए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कौशल विकास मिशन में सभी ट्रेडों को किया जाए शामिल
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागर में बैठक लेते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए जिला कौशल विकास योजना (डीएसडीपी) को पुनरीक्षित किए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने बैठक की।
सीडीओ ने कहा कि जिले में डीएसडीपी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में जिले में उपलब्ध संभावनाओं, आवश्यकताओं तथा कौशल अंतरालों को संज्ञान में लेते हुए जिले में स्थापित संभावित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कुशल या प्रशिक्षित कर्मियों के सेवायोजन को आधार बनाकर तैयार की जाती है।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के अंतर्गत लक्ष्यों का आवंटन डीएसडीपी की संस्तुतियों के आधार पर ही किया जाता है। प्रतिवर्ष डीएसडीपी को पुनरीक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य ट्रेडों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
बैठक
में एलडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसी मनरेगा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, प्रशिक्षण प्रदाता आदि उपस्थित रहे। संवाद