{"_id":"5f9473888ebc3eefbb076690","slug":"hathras-all-shocked-by-the-suicide-of-the-wife-of-dig-sit-member-hathras-news-ali2471240169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एसआईटी के सदस्य डीआईजी की पत्नी के आत्महत्या करने पर सभी हतप्रभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एसआईटी के सदस्य डीआईजी की पत्नी के आत्महत्या करने पर सभी हतप्रभ
Sun, 25 Oct 2020 03:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी की पत्नी पुष्पा...
- फोटो : amar ujala
बिटिया के मामले में जांच कर रही एसआईटी में शामिल डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी द्वारा आत्महत्या की खबर जैसे ही स्थानीय अधिकारियों ने सुनी तो वह अचंभित रह गए। पिछले दिनों टीम जब छानबीन कर रही थी तो चंद्रप्रकाश यहां करीब ढाई सप्ताह तक रुके थे। चंद्रप्रकाश 2007-08 में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने बिटिया के प्रकरण में सबसे पहले एसआईटी की जांच की बैठाई थी। तीन सदस्यीय इस टीम में गृह सचिव भगवान स्वरूप, डीआईजी चंद्रप्रकाश और एक आईपीएस अधिकारी पूनम शामिल हैं। यह टीम अपनी जांच कर यहां से करीब सप्ताह भर पहले जा चुकी है।
विज्ञापन
इस टीम की पहली रिपोर्ट पर ही यहां तत्कालीन एसपी, सीओ सिटी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। अब शनिवार को जैसे ही स्थानीय अधिकारियों को यह जानकारी मिली कि इस टीम में शामिल डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी ने लखनऊ में आत्महत्या कर ली है तो वह हतप्रभ रह गए। कुछ अधिकारी भी शोकाकुल दिखे।
विज्ञापन