फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All problems will be resolved soon: Minister in charge

हाथरस: सभी समस्याओं का होगा जल्द निस्तारण: प्रभारी मंत्री

Fri, 22 May 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: All problems will be resolved soon: Minister in charge
हाथरस: बृज प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा आईटी विभाग द्वारा शुक्रवार को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सांसद, दोनों विधायक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष और जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग को मुख्य वक्ता संगठन मंत्री बृज और कानपुर क्षेत्र भवानी सिंह और मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सभी को संबोधित किया। संगठन मंत्री बृज और कानपुर भवानी सिंह ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत बचाव और पुनर्वास के साथ साथ प्रवासियों को घर तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा लाखों लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाया गया है। उसके साथ ही सभी जरूरतमंदों को विभिन्न माध्यम से राशन और अन्य व्यवस्था भी की गई है। संगठन की संरचना पर भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए। जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिले में चल रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कोरोना पीड़ित व्यापारी पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने संबंधी विषय को रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में आजकल बिजली की भी समस्या हो रही है। मंत्री ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि सभी समस्या को शीघ्र निराकरण किया जाएगा। वीसी में सांसद राजवीर दिलेर, हाथरस सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, प्रीति चौधरी, संतोष पाथरे, हरिशंकर राना, जिला उपाध्यक्ष श्वेता दिवाकर, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, बृजेश चौहान, सुनील गुप्ता, सुनील गौतम, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत, जिला मंत्री प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, शीलेंद्र गौर, मथुरा प्रसाद गौतम, राजेंद्र सिंह, भीकम सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed