{"_id":"5ed938f28ebc3e90ad29110e","slug":"hathras-all-police-personnel-report-negative-relief-to-administration-sadabad-news-ali235324020","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सभी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सभी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन को राहत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
पुलिस महकमे के लिए राहत भरी खबर है। गत दिनों गांव गीगला में क्रिकेट मैच के दौरान एक व्यक्ति की हत्या में नामजद अभियुक्त कोरोना संक्रमित निकला था, इसे गिरफ्तार करने वाली टीम को भी होम क्वारंटीन किया गया था। टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों के नमूने लिए गए थे, लेकिन जांच में सभी निगेटिव पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट महकमे के उच्चाधिकारियों को प्राप्त हो गई। सीओ योगेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव गीगला में बीते दिनों क्रिकेट के विवाद में हुई हत्या के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया था। इनमें से गांव गीगला का एक अभियुक्त कोरोना पॉजिटिव मिला था।
इसे गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल कोतवाल डीके सिसौदिया के अलावा कई अन्य पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया था। सभी के नमूने कोविड-19 की जांच को भेजे गए थे। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य सभी पुलिस कर्मी निगेटिव पाए गए हैं।