फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All eyes are fixed on the determination of UP Board exam center

हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर टिकी सब की नजरें

Fri, 07 Jan 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: All eyes are fixed on the determination of UP Board exam center
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के वर्ष 2022 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। अब शासन द्वारा केंद्र निर्धारण की सूची जारी की जानी है। इसे लेकर कॉलेज संचालकों की नजर सूची पर अटकी हुई है। वहीं कुछ लोग तो अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए इलाहाबाद तक की दौड़ लगा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को सरगर्मी तेज हो गई है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसे लेकर कॉलेज संचालक भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में कुछ कॉलेज संचालक तो अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। आने वाले दिनों में केंद्र निर्धारण की सूची जारी होनी है। इसको लेकर ऐसे कॉलेज संचालक सबसे ज्यादा परेशान दिख रहे हैं, जो कर कीमत पर अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने की चाह रखे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

जल्द जारी होगा टाइम टेबल
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिन विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे हैं। वह परीक्षा के टाइम टेबल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि परिषद द्वारा जल्द ही समय सारिणी जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड डेटशीट 2022 आधिकारिक वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर जारी की जाएगी। इसलिए छात्र परिषद की वेबसाइट पर नजर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed