फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Aligarh's poisonous liquor recovered from Rajbhe

हाथरस: रजबहे से बरामद की गई अलीगढ़ की जहरीली शराब

Sat, 05 Jun 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Aligarh's poisonous liquor recovered from Rajbhe
हाथरस : गांव बस्तोई के निकट से गुजर रहे रजबहे से बरामद अवैध शराब के पौव्वे लेकर खड़े सलेमपुर चौकी प - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस/हसायन।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित बस्तोई रजबहे में शनिवार की दोपहर को देसी शराब के पौव्वे तैरते देखकर खलबली मच गई। चूंकि लोगों को अलीगढ़ में जहरीली शराब के सेवन से हो रही मौतों की जानकारी थी, इसलिए उन्होंने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, सिकंदराराऊ कोतवाल प्रवेश राणा और हसायन थाना प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंच गए। आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर आ गए। रजबहे से 300 से ज्यादा शराब के पौव्वे बरामद किए गए हैं। आबकारी विभाग ने पौव्वों में भरी शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
पौव्वों की बरामदगी के बाद पुलिस की कई टीमें आसपास के गांवों में फैल गईं और लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर किसी ने रजबहे में बहकर आए पौव्वे लिए हैं तो वह इस शराब को न पीयें, वरना जान को खतरा हो सकता है। सीओ का कहना है कि लोगों को जागरूक किया गया है कि वह ऐसी शराब को न पीयें।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को बस्तोई रजबहे के पुल पर एक ग्रामीण ने पानी में शराब के पौव्वे तैरते देखे। उसने तत्काल वह पौव्वे निकाल लिए। इस शख्स को अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों की जानकारी थी। लिहाजा उसने तत्काल यह पौव्वे निकाल लिए। उसने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। हसायन थाना प्रभारी अवधेश कुमार, सलेमपुर चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह के अलावा सिकंदराराऊ कोतवाल प्रवेश राणा और आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजबहे से शराब के पौव्वे निकलवाने शुरू किए गए। बस्ताई रजबहे में काफी कूड़ा-कचरा जमा था, इसलिए हसायन थाने के पुलिस कर्मी रजबहे में घुस गए और जेसीबी की मदद से पौव्वों को निकलवाना शुरू कर दिया। 300 से ज्यादा पौव्वे रजबहे से निकलवा लिए गए। इधर, कोतवाली सिकंदराराऊ की कई टीमें गांव-गांव जाकर माइक से यह प्रचार करने लगीं कि कोई भी व्यक्ति रजबहे से निकले पौव्वे या किसी निजी व्यक्ति द्वारा बेची जा रही शराब का सेवन न करे।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि यह वही शराब है, जिसे पीकर अलीगढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। वहां के माफिया ने कार्रवाई से बचने के लिए इसे बहाया है। नहर के माध्यम से यह शराब बहकर रजबहे में आ गई है। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि अगर किसी के हाथ यह शराब लग गई है तो वह इसे हर्गिज न पीये।
रजबहे में बहकर आए देसी शराब के क्वार्टरों से लिया नमूना
हाथरस। अलीगढ़ की ओर से बस्तोई के रजबहे में बहकर आए करीब 300 देसी क्वार्टरों के मिलने से आबकारी विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। सूचना पाकर आबकारी विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। इन क्वार्टरों में भरी शराब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देसी शराब के क्वार्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शराब के इन क्वार्टरों के नमूनों की कार्यवाही पूरी की। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि अलीगढ़ की तरफ से आ रहे इन क्वार्टरों में भरी शराब के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को इस तरह की शराब न पीने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

हाथरस : बस्तोई के रजबहे से बरामद शराब के क्वार्टर का नमूना लेते जिला आबकारी अधिकारी।

हाथरस : बस्तोई के रजबहे से बरामद शराब के क्वार्टर का नमूना लेते जिला आबकारी अधिकारी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed