फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Aligarh's children topped the Divisional Children's Sports Competition

हाथरस: मंडलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता में अलीगढ़ के बच्चे रहे अव्वल

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Aligarh's children topped the Divisional Children's Sports Competition
हाथरस पुलिस लाइन में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती में दांव पेच दिखाते ? - फोटो : HATHRAS
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अलीगढ़ के प्रतिभागी रहे अव्वल
विज्ञापन

हाथरस में बेसिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपीएस बालक वर्ग मेें हाथरस के प्रवीन प्रथम, कासगंज के लवकुश द्वितीय, हाथरस के इजमाम तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अलीगढ के अजीत का पहला, हाथरस के इसरार का दूसरा व हाथरस के संतोष का तीसरा स्थान रहा। कबड्डी और अंत्याक्षरी में अलीगढ़ की टीम पहले स्थान पर रही।
जिमनास्टिक में भी अलीगढ़ की टीम ने बाजी मारी। ऊंची कूद में कासगंज के गजेंद्र का पहला स्थान, हाथरस के इंजमाम का दूसरा व अलीगढ़ के आशीष का तीसरा स्थान रहा। कुश्ती में अलीगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में कासगंज की शशिलता पहले, एटा की प्राची दूसरे यही की रोशनी तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में एटा की प्राची पहले, कासगंज की दूसरे अलीगढ़ की अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में कासगंज की शशिलता पहले, हाथरस की सोनू दूसरे व कासगंज की चरनदेवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में अलीगढ़ की मनु पहले, एटा की मनु दूसरे और हाथरस की आरती तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालिका रिले दौड़ में अलीगढ़ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में 200 मीटर मेें एटा की सुभान पहले, कासगंज के नरसिंह दूसरे और कासगंज के संजू तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में कासगंज के मोहरपाल पहले, एटा के आकाश दूसरे व एटा के ही अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में कासगंज के अखिलेश पहले, अलीगढ़ तौफीक दूसरे व सूरज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में एटा की काजल पहले, कासगंज की लकी दूसरे, हाथरस की फिजा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में एटा की काजल को पहला, कासगंज की संगीता को दूसरा, अलीगढ़ की संगीता को तीसरा स्थान मिला। ऐसे में मंडलीय बाल प्रतियोगिता में अलीगढ़ ने पहला, कासगंज ने दूसरा एटा ने तीसरा व हाथरस ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed