फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ahilyabai procession taken out with many tableaux

हाथरस : कई झांकियों के साथ निकाली अहिल्याबाई शोभायात्रा

Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

शोभायात्रा में कई भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धनगर समाज को शोषण और उपेक्षा से मुक्त होने के लिए शिक्षा को आधार बनाना होगा। शोभायात्रा में मातेश्वरी अहिल्याबाई के अलावा भगवान भोलेनाथ, प्रथम पूज्य गणेश जी, राधा कृष्ण आदि की झांकियां सबको मोहित कर रही थीं।

विज्ञापन
Hathras: Ahilyabai procession taken out with many tableaux
हाथरस : नगर में निकाली गई अहिल्याबाई शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री प्रो. एसपी - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे में शनिवार रात को धनगर वंशीय मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा रविवार को निकाली गई। शुभारंभ केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में कई भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कस्बे में पुष्प वर्षा कर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
प्रो. बघेल का आयोजकों व समिति पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धनगर समाज को शोषण और उपेक्षा से मुक्त होने के लिए शिक्षा को आधार बनाना होगा। शिक्षा के जरिये ही धनगर समाज की उन्नति हो सकती है। आपसी मतभेदों को मिटाकर मिलजुल कर रहे। इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मातेश्वरी अहिल्याबाई के अलावा भगवान भोलेनाथ, प्रथम पूज्य गणेश जी, राधा कृष्ण आदि की झांकियां सबको मोहित कर रही थीं। आगरा गेट से शुरू होकर शोभायात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए विनोबा नगर में जाकर समाप्त हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष, डॉ. यतेंद्र शर्मा, सतीश चंद्र पाराशर, धर्मेद्र गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed