फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Agra in the men's category and Hathras in women's category was the first team

हाथरस : पुरुष वर्ग में आगरा और महिला वर्ग में हाथरस की टीम रही प्रथम

Sat, 13 Mar 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Agra in the men's category and Hathras in women's category was the first team
हाथरस : आगरा जोन की तीन दिवसीय 12वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा जोन की 12वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार की शाम को समापन हो गया। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में आगरा और महिला वर्ग में हाथरस की टीम प्रथम रही। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल थे। एसपी का स्वागत अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने स्वागत कैप व रोजेट लगाकर किया। एसपी ने विभिन्न जिलों की टीम के मैनेजरों से उनका परिचय जाना।
एसपी की मौजूदगी में 100 मीटर रिले दौड़ (महिला) और 100 मीटर रिले दौड़ (पुरुष) का आयोजन किया गया। पुरुष रिले दौड़ में जनपद आगरा की टीम प्रथम, अलीगढ़ की टीम दूसरे और हाथरस की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला रिले दौड़ में हाथरस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलीगढ़ की टीम को दूसरा और तीसरा स्थान आगरा की टीम को मिला। मैराथन दौड़ में कांस्टेबल प्रवीण कुमार (हाथरस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 20 किमी वॉक चाल (पुरुष) में कांस्टेबल यशपाल (कासगंज) ने प्रथम, 10 किमी वॉक चाल (महिला) में प्रथम स्थान प्रविता (अलीगढ़) व द्वितीय स्थान बृजेश रानी (हाथरस) और तृतीय स्थान रचना (हाथरस) ने हासिल किया। हैकाथलान खेल में कांस्टेबल विजय अत्री (हाथरस) ने प्रथम, सचिन (आगरा) ने दूसरा व बजरंग (फिरोजाबाद) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहीं टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग में जनपद आगरा की टीम ने प्रथम व महिला वर्ग में जनपद हाथरस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में जनपद आगरा के कांस्टेबल हिमांशु बेस्ट एथलीट पुरुष रहे और महिला वर्ग में जनपद हाथरस की महिला कांस्टेबल अंजना यादव बेस्ट एथलीट महिला रहीं। विभिन्न जनपदों के टीम प्रबंधकों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। निर्णायकों को प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उपहार दिए गए। एएसपी ने एसपी को को स्मृति चिह्न दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने प्रतियोगियों को 12वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आईं टीमों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रतियोगियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें इसी तरह खेल में अपना, विभाग का और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एएसपी प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, आरटीसी प्रभारी, लायंस क्लब हाथरस के अध्यक्ष अशोक कपूर व अन्य अधिकारी और प्रतिभागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed