{"_id":"60b912948ebc3ed468422e59","slug":"hathras-after-two-months-no-case-of-corona-came-out-in-the-district-hathras-news-ali264619940","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो माह बाद जिले में नहीं निकला कोरोना का कोई मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो माह बाद जिले में नहीं निकला कोरोना का कोई मामला
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। करीब दो माह बाद बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया। वहीं, तीन लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब जिले में सिर्फ 44 सक्रिय केस ही रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
बता दें कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 44 केस अभी सक्रिय हैं। इसमें 17 लोग होम आइसोलेट हैं।
कोरोना से बचाव को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक किया जा रहा है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कोरोना के प्रति निरंतर जागरूक कर रहीं हैं। टीमें घर-घर जाकर लोगों का तापमान, पल्स चेक कर रहीं हैं। साथ ही गर्भवती एवं बच्चों को साफ सफाई का महत्व समझा रहीं हैं।