फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the notice, the operators of the schools remembered the recognition

हाथरस : नोटिस के बाद स्कूलों के संचालकों को आई मान्यता की याद

Thu, 21 Apr 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the notice, the operators of the schools remembered the recognition
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के बाद बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल संचालकों को अब मान्यता की याद आई है। बुधवार को कई स्कूलों के संचालन बुधवार को बीएसए दफ्तर पहुुंचे। यहां पर संबंधित लिपिक से मान्यता के आवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में भी नए सत्र शुरू हो जाता है। जिसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार जिले के अभिभावकों को सचेत करते हुए ढाई दर्जन ऐसे स्कूलों की सूची जारी की है, जोकि बिना मान्यता के जिले के अलग अलग इलाकों में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए उदित कुमार ने पत्र के माध्यम से बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों से कहा है कि बिना मान्यता के स्कूल संचालन का नोटिस मिलने के बाद प्रत्येक दिन के लिए दस हजार रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसों के खिलाफ एफआईआर का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के बाद अधिकारी भी इन कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। जिससे ऐसे स्कूल संचालकों में डर पैदा हो गया है, तभी तो बिना मान्यता वाले कई स्कूलों की संचालिकाएं बुधवार को बीएसए दफ्तर पहुंच गईं और मान्यता के संबंध में विभागीय लिपिक से पूरी जानकारी ली।
ये हैं बिना मान्यता संचालित हो रहे जिले के स्कूल
-- गुनगुन कॉवेंट स्कूल रुदायन रोड गदाखेडा सासनी।
-- विवेकानंद स्कूल खिटौली सासनी।
-- एचएल पब्लिक स्कूल गोपालपुर भूतपुरा सासनी।
-- बलवीर सिंह विद्यालय सिताहरी सासनी।
-- महर्षि विद्या मन्दिर सासनी।
-- जागृति पब्लिक स्कूल रामलीला मैदान हसायन।
-- केके पब्लिक स्कूल पथरवारी गेट पुरदिलनगर।
-- रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल पुरदिलनगर।
-- मदर इंडिया पब्लिक स्कूल पथवारी गेट पुरदिलनगर।
-- ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल पुरदिलनगर।
-- एसएस पब्लिक ब्राह्मणपुरी पुरदिलनगर हसायन।
-- आदर्श बाल विद्यालय जिरोली कलां।
-- शिवा पब्लिक स्कूल चर्च के निकट हसायन।
-- लव इंडिया शिक्षा केंद्र बमनई।
-- श्री नरेन्द्र पब्लिक स्कूल कछपुरा बिसाना मुरसान।
-- एसएलबी पब्लिक स्कूल अल्हेपुर हाथरस।
-- इंडियन पब्लिक स्कूल नगला कलू हाथरस।
-- अशरफ फुल मादारिश पब्लिक स्कूल नगला कलू हाथरस।
-- मां गायत्री पब्लिक स्कूल निहालपुर सिकंदराराऊ।
-- सरस्वती शिक्षण संस्थान टीकरी कलां सिकंदराराऊ।
-- सचिन मुरारी पब्लिक स्कूल कदमपुर सिकंदराराऊ।
-- पंचायती स्कूल टीकरी कला सिकन्दराराऊ।
-- किसान पब्लिक स्कूल टीकरी कलां।
-- टीआरबी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद सिकन्दराराऊ।
-- श्री राम अकैडेमी कूपा रोड सादाबाद।
-- एसआरडी पब्लिक स्कूल कूपा रोड सादाबाद।
-- डीएस पब्लिक स्कूल वन विभाग गली सादाबाद।
-- आरबीडी पब्लिक स्कूल जलेसर रोड सहपऊ।
-- बहादुरपुर देवकरन में (बिना नाम के) सहपऊ।
-- काजल पब्लिक स्कूल सहपऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed