फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the death of the woman in the accident, there was an agreement between the maternal and in-laws side

हाथरस : हादसे में महिला की मौत के बाद मायके एवं सुसराल पक्ष में हुआ समझौता

Fri, 03 Dec 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the death of the woman in the accident, there was an agreement between the maternal and in-laws side
महिला की मौत के बाद कोतवाली पर पहुंचे उसके मायके पक्ष के लोग। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर बुधवार की सुबह गंदे नाले के पास सड़क हादसे में हुई एक महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पर साजिश के तहत उसकी हत्या कराने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया।
मायके पक्ष के लोग शव को लेकर उसकी सुसराल गांव थरौरा आ गए। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी बेटी के पति पर साजिश के तहत टेंपो से धक्का मारकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव थरौरा निवासी शेर सिंह की 38 वर्षीय पत्नी संगीता की पति के साथ मुकदमे की तारीख चल रही है। बुधवार की सुबह तारीख के लिए जाते समय टेंपो से गिरकर महिला की मौत हो गई थी। महिला की दो संतानें भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर पहुंचने पर महिला के सुसराल पक्ष के लोग भी कोतवाली में आ गए और समझौता कराने का प्रयास करने लगे। दोनों पक्षों में काफी देर तक वार्ता होती रही।
मृतका के पिता केहरी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के सुसर ने मृतका के पुत्र एवं पुत्री की हरसंभव मदद करने एवं उसके पति शेर सिंह के हिस्से आ रही खेती आदि मृतका के पुत्र के नाम करने के साथ उसकी पुत्री की शादी एवं उन दोनों की पढ़ाई आदि का खर्च वहन करने का वादा किया है।

इसके बाद ही मायके वालों ने पोस्टमार्टम के करीब छह घंटे के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार करने दिया। कोतवाल अतुल कुमार गौतम का कहना है कि हादसे में महिला की मौत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई भी पक्ष किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed