फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After a month and a half, Corona again knocked in the district, woman infected

हाथरस : सवा महीने बाद जिले में फिर कोरोना ने दी दस्तक, महिला संक्रमित

Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After a month and a half, Corona again knocked in the district, woman infected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सादाबाद।
विज्ञापन

करीब सवा महीने बाद जिले में फिर कोरोना ने दस्तक दी है। अब सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की एक गर्भवती महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी कराई जा रही है। इस केस के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर कोरोना को लेकर सतर्क हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी के मध्य में तीसरी लहर जब चरम पर थी। 15 जनवरी को जिले में एक दिन में कोरोना के 101 मरीज भी मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर से निपटने के पर्याप्त बंदोबस्त किए थे। तीसरी लहर में जिले में 835 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। उसके बाद मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगी थी। पिछले माह दो मार्च को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। अब सवा महीने बाद फिर कोरोना ने दस्तक दी है। सोमवार को सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। दो दिन पहले वह जांच कराने के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई थी।
विज्ञापन

वहां से उसकी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आगरा भेजी गई। अब आगरा से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर वह कोरोना संक्रमित मिली है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने बताया कि महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed