फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Affidavit of return of lawsuit after getting drunk tea

हाथरस : नशीली चाय पिलाकर दिलवाया मुकदमा वापसी का शपथपत्र

Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Affidavit of return of lawsuit after getting drunk tea
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

गांव नगरिया पट्टी देवरी निवासी युवक ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह पर नशीली चाय पिलाकर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खारिज कराने के लिए शपथ पत्र दिलवाने का आरोप लगाया है। दो दिन पूर्व ही इस युवक ने सुमंत किशोर सिंह के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को खारिज कराने के लिए शपथ पत्र दिया गया था।
दिनेश कुमार पुत्र छैल बिहारी निवासी नगरिया पट्टी देवरी ने कहा है कि वह 25 मई को संतनगर दिल्ली से अपने गांव आ रहा था। वह अलीगढ़ के स्टॉप पर खड़ा था। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह वहां आ गए और उससे पूछा कि वह गांव जा रहा है। इसके बाद वह उसे अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले आए। रास्ते में एक होटल पर उसे चाय पिलाई, जिसके बाद उसकी मानसिक हालत खराब हो गई। दिनेश कुमार ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ उसके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को खारिज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को शपथ पत्र दिलवाया गया। दिनेश का कहना है कि दूसरे दिन उसे पता चला कि उसके द्वारा ऐसा कोई भी शपथ पत्र होश हवास में नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

दिनेश कुमार का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में कार्रवाई कराना चाहते हैं। इस संबंध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान और उनके बहनोई द्वारा उनके खिलाफ कोतवाली हसायन में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने में वादी दिनेश कुमार ने पूरे होश में नोटरी शपथ पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। अब राजनीतिक दलों द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अड़चन पैदा करने व उनको जेल भिजवाने के लिए वादी पर दबाव डालकर शपथ पत्र को झूठा करार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वह इन राजनेताओं के आगे हर्गिज झुकेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed