{"_id":"6086fdf38ebc3ebd016d5560","slug":"hathras-advocates-pay-tribute-to-dead-people-from-corona-by-burning-candles-hathras-news-ali261946070","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अधिवक्ताओं ने कोरोना से मृत लोगों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अधिवक्ताओं ने कोरोना से मृत लोगों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक भगवती प्रसाद पौरुष एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसद और विधायकों से अनुरोध है कि वह अपनी निधि का प्रयोग गरीब जनता के कोविड-19 के उपचार के लिए आवश्यक वस्तुओं पर व्यय करने के लिए करें। नगर पालिका द्वारा जनहित में शहर में सैनेटाइजेशन किया जा रहा है।
सफाई कर्मचारियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जाना अति आवश्यक है। ऐसी व्यवस्था की जाए कि मतगणना केंद्रों पर भीड़ इकट्ठी न हो। इसके बाद बार के अधिवक्ताओं ने कोरोना महामारी से मृत अधिवक्ताओं और समाजसेवियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर महेंद्र सिंह शर्मा, योगेंद्र मोहता, सुरेंद्र कुमार गौतम, सत्यप्रकाश शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, बनी सिंह यादव, लालता प्रसाद माहौर, महेंद्र सिंह, राकेश पौरुष, राजेश कुमार कुशवाहा, संदीप शर्मा, रतन कुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, शिवदत्त यादव आदि मौजूद थे।