फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Advocate killed in tractor trolley and tempo collision

हाथरस: ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत

Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Advocate killed in tractor trolley and tempo collision
हाथरस: अधिवक्ता भगवान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित तिवारी कोल्ड स्टोरेज के सामने ट्रैक्टर ट्राली व टेंपो की भिड़ंत में कस्बा मुरसान निवासी अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं टेंपो में सवार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस रखवाया है।
कस्बा मुरसान के थाना वाला मोहल्ला निवासी भगवान सिंह (55 वर्ष) पुत्र चिरंजीलाल हाथरस कोर्ट में अधिवक्ता थे। शुक्रवार की देर शाम को वह तालाब चौराहा से मुरसान जाने के लिए टेंपो में सवार हुए। उसमें उन्हीं के मोहल्ले की हेमा पत्नी विपिन सहित अन्य लोग भी सवार थे।
विज्ञापन

जैसे ही टेंपो मथुरा रोड पर तिवारी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे आलू के ट्रैक्टर ट्रॉली व टेंपो की भिड़ंत हो गई। जिसमें भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

हाथरस: मथुरा रोड पर सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

हाथरस: मथुरा रोड पर सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed