{"_id":"5e1cb8c88ebc3e880537a03f","slug":"hathras-adverse-entry-to-two-vdos-for-not-providing-information-about-development-works-hathras-news-ali2239632154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विकास कार्यों की जानकारी न देने पर दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विकास कार्यों की जानकारी न देने पर दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
विकास कार्यों की जानकारी न देने पर दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
नगर पालिका के सीमा विस्तार में आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की मांगी थी आख्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका की सीमा विस्तार में आने वाली ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की आख्या नहीं दिए जाने के मामले में दो ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीपीआरओ ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी और सीडीओ ने एक ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की है।
सीडीओ आरबी भास्कर ने नगर पालिका परिषद हाथरस की सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होने के बाद सीमा विस्तार में शामिल हुई ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की सूचना मांगा थी। 14 ग्राम पंचायतों में हुए हैंडपंप, विद्यालयों में कार्य, शौचालय निर्माण, पंचायत घरों के निर्माण की स्थिति सहित अन्य कार्यों की आख्या मांगी थी।
उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत विशनुदासपुर और ग्राम पंचायत दयानतपुर में हुए विकास कार्यों की आख्या नहीं दी गई। इस मामले में लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने ग्राम पंचायत दयानतपुर के ग्राम विकास अधिकारी प्रेम चंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव सारस्वत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।