फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ADO Panchayat will not be able to leave headquarters without permission

हाथरस: बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे एडीओ पंचायत

Fri, 24 Jul 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: ADO Panchayat will not be able to leave headquarters without permission
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए शासन स्तर से एडीओ पंचायत को बिना अनुमति के मुख्यालय छोडे़ जाने पर सख्त चेतावनी जारी की गई है। शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि बिना अनुमति के एडीओ पंचायत ब्लॉक मुख्यालय छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सफाई कर्मी बिना पूर्ववत सूचना के तैनाती स्थल छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए।
कोरोना महामारी के दौरान ब्लॉक स्तर से तमाम तरह की आवश्यक सेवाएं एडीओ पंचायत द्वारा मुहैया कराई जा रही हैं। शासन के संज्ञान में आया है कि कई एडीओ पंचायत बिना अनुमति के ब्लॉक मुख्यालय को छोड़कर जिला मुख्यालय पर चले आते हैं। यहां तक कि अन्य कार्यों के लिए भी चले जाते हैं। इस कारण शासकीय कार्य बाधित होते हैं। अब इन मामलों पर शासन ने सख्त रवैया अपनाया है। शासन ने सभी डीपीआरओ को निर्देश जारी किए हैं कि सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए जाए कि कोई भी बिना फोन पर अनुमति लिए अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

अगर कोई भी एडीओ पंचायत बिना अनुमति के अपने मुख्यालय को छोड़ता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। वहीं सभी सफाईकर्मी अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों को भी नहीं छोड़ेंगे। सफाई कर्मी मुख्यालय बिना अनुमति के आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने इन निर्देशों के अनुपालन को लेकर सभी एडीओ पंचायत व सफाई कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed