{"_id":"61730a4c6c052b09e4754cd4","slug":"hathras-ado-panchayat-said-gram-panchayat-secretary-does-not-listen-to-us-hathras-news-ali2764234143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एडीओ पंचायत बोले, ग्राम पंचायत सचिव नहीं सुनते हमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एडीओ पंचायत बोले, ग्राम पंचायत सचिव नहीं सुनते हमारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन स्थित जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक के दौरान सभी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत ने अपना दुखड़ा रोया। एडीओ पंचायत बोले, अब ग्राम पंचायत सचिव उनके निर्देशों को सुनते ही नहीं हैं। योजनाओं की प्रगति तक नहीं बताते। इस कारण योजनाओं की समीक्षा पूरी तरह से नहीं हो पा रही है।
पंचायतराज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के लिए डीपीआरओ जीडी जैन ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत के साथ बैठक की। इस स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत घर निर्माण, सफाई व्यवस्था, जीपीडीपी आदि की समीक्षा की गई। डीपीआरओ ने धीमी गति से चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
योजनाओं की कम प्रगति पर एडीओ पंचायत बोले अब ग्राम पंचायत सचिव उनकी एक नहीं सुनते। उनके निर्देशों को दरकिनार कर देते हैं। इस कारण योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट भी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि जब से बीडीओ के माध्यम से पत्राचार होने लगा है, तब से पंचायत सचिव मनमानी कर रहे हैं। डीपीआरओ ने ऐसे पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद