फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administrative and financial approval for construction of 98 panchayat houses

हाथरस: 98 पंचायत घरों के निर्माण को मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Sat, 29 Aug 2020 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administrative and financial approval for construction of 98 panchayat houses
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 98 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर बनाने के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इन ग्राम पंचायतों में जल्द ही पंचायत घरों का निर्माण शुरू हो जाएगा। सितंबर माह में इन पंचायत घरों के निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण कराया जा रहा है। इस क्रम में ग्राम पंचायतों में जगहों का चिन्हांकन कर लिया गया है। जिले में 183 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण कराया जा रहा है। अब जिले की 98 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में पूर्व में 15वें वित्त आयोग की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है। इसमें से ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण किया जाएगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू करेंगे। सितंबर माह में जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा कराया जाना है। पंचायत सचिव अपने अपने क्षेत्र में बनने वाले पंचायत घरों के निर्माण की प्रतिदिन मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed