फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration will organize a fair to increase sales of street vendors

हाथरस : रेहड़ी पटरी वालों की बिक्री बढ़ाने प्रशासन लगाएगा मेला

Fri, 22 Oct 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration will organize a fair to increase sales of street vendors
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका हाथरस व सिकंदराराऊ में 28 अक्तूबर से तीन नंवबर तक आयोजित किए जाने वाले मेले को सफल बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह ने नगर पालिकाध्यक्ष व ईओ साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य मेले के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों की बिक्री को बढ़ाना है।
मेले में फूड स्टाल, मनोरंजन के झूले आदि व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए समुचित स्थान की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। उन्होंने जनपद के उद्योग बंधुओं, स्ट्रीट वेंडर एवं दुकानदारों से आयोजित मेले में स्वेच्छा से अपनी दुकानें लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों से मेले में अपने अपने स्टॉल लगाते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियोें को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस व सिकंदराराऊ को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप मेले के आयोजन के लिए शहर में पर्याप्त व समुचित स्थान का चयन करने के निर्देश दिए। पीओ डूडा को स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक डेडीकेटड पंजीकरण डेस्क की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, उपनिदेशक कृषि एचएन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र दुष्यंत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed