फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration trying to send 2426 people from other provinces to their homes

हाथरस: अन्य प्रांतों के 2426 लोगों को अपने घर भेजने की कोशिश में जुटा प्रशासन

Sun, 19 Apr 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration trying to send 2426 people from other provinces to their homes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देशों पर अन्य प्रदेशों के रहने वाले लोगों को डाटा जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया जा रहा है। यहां जिले में अन्य प्रदेशों के मजदूर व अन्य कामों को करने वाले 2,456 लोग हैं। अब इन लोगों को इनके प्रदेशों में भिजवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद इन सभी को इनके प्रदेशों में भिजवाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी इन लोगों के नाम, पते, फोन नंबर आदि डाटा को एकत्रित करने में जुट गए हैं।
हाथरस जिले में आलू की पैदावार काफी बड़ी क्षेत्रफल में की जाती है। जिले र्में इंट भट्टे भी संचालित हैं। इन भट्टों पर काम करने लिए अन्य प्रदेशों से मजदूर आते हैं और कार्य करते हैं। यहां तक कि फैक्टरियों में भी अन्य प्रदेशों के मजदूर कार्यरत हैं। लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश से बाहर अन्य प्रदेशों के रहने वाले लोग यहां जिले में फंस गए हैं। जिला प्रशासन की ओर र्से इंट भट्टों और अन्य फैक्टरियों पर रह रहे मजदूरों का डाटा एकत्रित कर लिया गया है, जोकि लॉकडाउन में सीमा सील के दौरान यहां अटक गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आंकडों के अनुसार 2,456 अन्य प्रांतों के हैं, जो यहां रुके हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इन लोगों को खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। अब इन लोगों को इनके घरों पर भेजे जाने के लिए भी प्रशासन की ओर से डाटा एकत्रित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अन्य प्रदेशों के बाशिंदों के बारे में एक रिपोर्ट शासन को भेजी है। शासन से निर्देश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अन्य प्रदेशों के निवासियों के बारे में डाटा एकत्रित किया जा रहा है। शासन को भी अन्य प्रदेशों में रहने वालों के बारे में अवगत करा दिया गया है। शासन के निर्देशों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-आरबी भास्कर, सीडीओ
राज्य -- लोगों की संख्या
हरियाणा-- 34
पंजाब -- 77
बिहार -- 1188
जम्मू कश्मीर-- 797
पंश्चिम बंगाल -- 31
मध्य प्रदेश -- 237
झारखंड -- 31
असम -- 17
छत्तीसगढ़-- 32
उत्तराखंड - 4
राजस्थान -- 4
दिल्ली -- 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed