फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration started preparations to deal with Corona

हाथरस : कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Fri, 23 Dec 2022 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration started preparations to deal with Corona
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक बार फिर कोरोना को लेकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी महामारी से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिनको अब बूस्टर डोज (एहतियाती खुराक) लगनी है, वह इसलिए परेशान हैं कि स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का स्टॉक ही नहीं है। विभाग का कहना है कि अगर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
चीन के बाद भारत में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, लेकिन जिले में कोविशील्ड की बूस्टर डोज लगाने का सिलसिला दो माह से रुका हुआ है। नई एडवाइजरी के बाद बूस्टर डोज नहीं लगवाने वालों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। करीब दो माह से कोविशील्ड का स्टॉक जिले में खत्म है। बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिनको कोविशील्ड की दोनों खुराक लग चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

केंद्र सरकार से एडवाइजरी जारी हुई है। अगर कोई नया पॉजिटिव केस सामने आता है तो उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा। इससे पता चलेगा कि संक्रमित कोरोना के किस वैरिएंट का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉॅ. मंजीत सिंह, सीएमओ हाथरस।
रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर शुरू होगी टेस्टिंग
कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेंड पर भी टीमों द्वारा कोरोना की जांच की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। फिलहाल सभी ब्लॉकों, सीएमओ दफ्तर परिसर और जिला अस्पताल में कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का इंतजार
विभाग के अधिकारियों को प्रदेश सरकार की तरफ से विस्तृत गाइड लाइन जारी होने का इंतजार है, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम जांच के लिए टीमें तैयार कर दी गई हैं। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि टीबी अस्पताल परिसर स्थित कोविड एल टू अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों की जांच और सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल जांच कराएं।
कोरोना काल में स्थापित हुए थे तीन ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना काल के दौरान टीबी अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। इसके अलावा सीएचसी सिकंदराराऊ और सीएचसी मुरसान में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा उपलब्ध है।
एक पॉजीटिव निकलने पर कराई जाएगी 50 लोगों की जांच
कोरोना के संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया जाता है तो उसके संपर्क में आने वाले 50 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

इतनों को लग चुकी है कोरोना रोधी वैक्सीन
- 102 फीसदी से अधिक को लगी पहली खुराक
-95 फीसदी से अधिक को लगी दूसरी खुराक
- करीब 32 फीसदी को लगी तीसरी खुराक
सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें : सीएमओ
सीएमओ ने बताया कि सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। जो लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें तो इस बारे में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दी-खांसी के साथ-साथ अगर बुखार भी आ रहा है तो सतर्कता बरतें और तुरंत डाक्टर को दिखाएं। अगर आपको बुखार है और सांस लेने में थोड़ी भी समस्या है तो भी आपको इसे हल्के में नहीं लेना है। जो लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्हें भारी सामान उठाने और ऊंचाई पर चढ़ने जैसे काम से बचना चाहिए। इस मौसम में फल और हरी सब्जियां आसानी से उपलब्ध रहती हैं। मौसमी फलों का सेवन करें, ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।
पेट में दर्द की शिकायत है। इसके कारण काफी परेशान हूं। उसी की दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आया हूं।
-विनोद कुमार, मरीज।
सर्दी, जुकाम से कई दिनों से परेशान हूं, यहां से दवा खाकर ठीक हो जाऊंगी। इसलिए यहां दवा लेने आई हूं।
-सुषमा, मरीज
ठंड से कई दिनों से परेशान हूं। इस कारण मुझे सर्दी की शिकायत हो गई है। दवा लेने के लिए आई हूं
-ममता, मरीज
मुझे एलर्जी की दिक्कत हो गई है। दवा भी खाई, लेकिन लाभ नहीं मिला। अब जिला अस्पताल से दवा लेने के लिए आया हूं।
-राजकुमार गुप्ता, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed