फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration should be fully prepared to deal with the third wave of Corona

हाथरस : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की प्रशासन रखे पूरी तैयारी

Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration should be fully prepared to deal with the third wave of Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम का जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने प्रोजेक्टर के माध्यम से आईसीसीसी में कोविड-19 के तहत जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि निगरानी समितियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग करते हुए मेडिकल किट का वितरण समय से कराएं। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है, इसके लिए समय से पहले जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूर्ण तैयारी कर लें।
कंट्रोल रूम के प्रभारी ने बताया कि जिले में सात सरकारी और निजी अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में तैयार किए गए हैं। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की निरंतरता बनी हुई है। तीन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिले में कुल 463 ग्राम पंचायतों और 136 नगरीय वार्डों में कोरोना के संदिग्ध रोगियों की पहचान एवं चिकित्सकीय सुविधा एवं परामर्श के लिए कुल 642 निगरानी समितियों का गठन किया गया है। निगरानी समितियों के पर्यवेक्षण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 64 सेक्टर प्रभारी और ब्लॉक स्तर पर जोनल तथा तहसील स्तर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। निगरानी समितियों द्वारा अभियान चलाकर 2,22,281 घरों का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

3077 सर्दी-खांसी-बुखार जैसे लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान की गई। जिन्हें तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध करा दी गई। गत वर्ष से लेकर अब तक 26 रोगियों की मृत्यु हो गई है। जनपद में संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत अर्थात 1 प्रतिशत से भी कम है।उन्होंने बताया कि जनपद में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 50330 व्यक्तियों के प्रथम डोज एवं 13086 व्यक्तियों को ़द्वितीय डोज तथा 45 से 60 वर्ष उम्र वाले 41,124 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 4,352 व्यक्तियों को द्वितीय डोज दी जा चुकी है। 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों को टीका लगावाने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए जन सुविधा केंद्रों (सीएससी) को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed