{"_id":"5ea9c3a58ebc3e08ed24604f","slug":"hathras-administration-arranged-to-quarantine-5006-people-hathras-news-ali232514741","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 5006 लोगों को क्वारंटीन किए जाने की प्रशासन ने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 5006 लोगों को क्वारंटीन किए जाने की प्रशासन ने की व्यवस्था
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देशों के जिला प्रशासन ने जिले में करीब पांच हजार लोगों को क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था कर ली है। प्रशासन ने जिले के 46 स्कूल कॉलेजों और चार फॉर्म हाउसों को क्वारंटीन सेंटर के रूप में अधिकृत कर लिया है। इन केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालयों सहित अन्य सुविधाओं को भी मुक्कमल कर लिया गया है। इन केंद्रों में अन्य प्रदेशों व जिलों से आने वाले लोगों को रखा जाएगा।
शासन के निर्देशों पर कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन में अपने जिलों के अन्य प्रांतों व जिलों में फंसे लोगों को वापस लाने की कवायद की जा रही है। साथ ही अन्य प्रांतों के जिले में फंसे लोगों को भी उनके प्रांतों में भेजे जाने की भी पहल प्रशासन की ओर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य प्रांतों से जिले में आने वालों को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से क्वारंटीन सेंटरों को तैयार कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने जिले 5006 लोगों क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था कर ली है।
इसके लिए प्रशासन ने जिले के स्कूल कॉलजों व फॉर्म हाउसों को क्वारंटीन सेंटर के रूप में अधिकृत कर लिया है। इन संस्थाओं के प्रबंधकों को शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन क्वारंटीन सेंटरों में कमरों के अनुसार लोगों के ठहरने की क्षमता का निर्धारण किया गया है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को आने वालों लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।