{"_id":"60660f098ebc3edf61451fad","slug":"hathras-additional-commissioner-investigates-fda-complaints-hathras-news-ali260060497","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अपर आयुक्त ने की एफडीए की शिकायतों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अपर आयुक्त ने की एफडीए की शिकायतों की जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की खामियों की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को अपर आयुक्त प्रवर्तन शकील अहमद खान यहां आए। उन्होंने एफडीए के दफ्तर में पहुंचकर अभिहित अधिकारी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कई मामलों में मिली शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डाकघर से गायब हुए नमूनों के पार्सल के बारे में भी पूछताछ की।
बता दें कि पिछले दिनों एफडीए टीम द्वारा लिए गए नमूने पोस्ट ऑफिस से गायब हो गए थे। इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसकी शिकायत शासन स्तर तक भी की गई थी। इसके अलावा अन्य मामलों में भी शिकायतें शासन तक पहुंची थीं।
इन्हीं मामलों की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को एफडीए के अपर आयुक्त प्रवर्तन शकील अहमद खान हाथरस पहुंचे। वह सीधे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दफ्तर पहुंचे और यहां पर अभिहित अधिकारी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कई मामलों में प्राप्त शिकायतों के बारे मेें विस्तार से जानकारी ली। अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से भी अपर आयुक्त ने बात की।