{"_id":"61abc1366a2c940b7f0117d3","slug":"hathras-additional-burden-of-rc-will-not-increase-on-defaulters-hathras-news-ali2797686111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकायेदारों पर नहीं बढ़ेगा आरसी का अतिरिक्त बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकायेदारों पर नहीं बढ़ेगा आरसी का अतिरिक्त बोझ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
जिले के बिजली महकमे के 11 हजार 805 बकायेदारों की जेब पर आरसी जारी होने के बाद भी दस प्रतिशत अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा। अतिरिक्त कर न लगने के कारण अमीन राजस्व वसूली में हीलाहवाली बरत रहे हैं। इस कारण अप्रैल से अभी तक 151 करोड़ की वसूली में से मात्र 42 लाख रुपये राजस्व ही विभाग को मिला है। इसमें 34 करोड़ का राजस्व विभागीय अधिकारियों द्वारा वसूला गया है। आरसी पर दस प्रतिशत अतिरिक्त लगने वाले कर को शासन स्तर से हटा दिया गया है। अन्य विभागों से जारी होने वाली आरसी में दस प्रतिशत कर लगेगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग का जिलेभर में 741 करोड़ रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। विभाग ने बकायेदारों से बकाया जमा करने का आग्रह किया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके बाद विभाग ने 11 हजार 805 लोगों की 151 करोड़ रुपये की आरसी जारी कर दी। इसमें विभाग को मात्र अभी तक 42 लाख रुपये का राजस्व हासिल हुआ है।
दस प्रतिशत कर शासन से हटाया गया
बिजली महकमे से आरसी जारी होने पर बकायेदार पर दस प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाया जाता था। अधिकारियों की मानें तो अब शासन स्तर से आरसी के दस प्रतिशत कर को खत्म कर दिया है। तो अमीन बकाया वसूली में सहयोग नहीं कर रहे हैं। 42 लाख रुपये की वसूली में 34 लाख रुपये विभागीय अधिकारियों ने वसूल किया है।
विज्ञापन
- विभाग की ओर से अप्रैल से अब तक 11 हजार 805 आरसी जारी की गई हैं। जिन पर 151 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है। अभी तक मात्र 42 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिसमें 34 लाख विभागीय अधिकारियों ने वसूल किया है। बाकी राजस्व अमीनों ने प्राप्त कराया है।
- जगतराम, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग।