फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Add the names of youths who have completed 18 years of age in the voter list

हाथरस : 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं

Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Add the names of youths who have completed 18 years of age in the voter list
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बैठक लेते मंडलायुक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। आयोग के रोल प्रेक्षक के रूप में आए कमिश्नर ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति जानी और 18 वर्ष की उम्र पूरी करने जा रहे युवाओं के नाम हर सूरत में मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए।
रोल प्रेक्षक ने प्रत्येक तहसील में अब तक कराए गए पुनरीक्षण कार्य के संबंध में तहसीलवार जानकारी ली। दावे और आपत्तियों का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिसकी भी आयु एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की हो रही है, उनका नाम हर कीमत में मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि संविधान का मूल आधार लोकतंत्र है। चुनाव प्रक्रिया इसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। आयुक्त ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारीगण चिन्हित मतदेय स्थल पर स्वयं जाकर भौतिक सत्यापन करा लें। मतदाता सूची को स्वच्छ, साफ सुथरी, पारदर्शी तथा निर्विवाद रूप से तैयार करना है साथ ही साथ शत प्रतिशत मतदान कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में बनाए गए मतदेय स्थलों के बारे में जानकारी ली। आयुक्त ने गरुड़ एप के माध्यम से विधानसभा वार बढ़ाए गए मतदाताओं एवं गरुड़ एप के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि जिले में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य गुणवत्ता एवं पारदर्शी ढंग से किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव क्षेत्र हाथरस में 239 मतदान केंद्र और 492 मतदेय स्थल, विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में 300 मतदान केंद्र, 455 मतदेय स्थल एवं विधानसभा चुनाव क्षेत्र सिकंदराराऊ में 301 मतदान केंद्र तथा 452 मतदेय स्थल सहित कुल 840 मतदान केंद्र और 1399 मतदेय स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 73249 फॉर्म आज तक प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 171 अपूर्ण, 2783 फार्म जांच के दौरान गलत पाए गए हैं। 1941 फार्म को त्रुटिपूर्ण होने पर निरस्त किए गए हैं। कुल 67,960 आवेदनों को स्वीकार किया गया है। फार्म छह के अंतर्गत कुल 44863, फार्म सात के अंतर्गत कुल 16163, फार्म आठ के अंतर्गत 1330 और फार्म आठ ए के अंतर्गत कुल 3996 फार्म प्राप्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed