फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Add 100 new members to the party at each booth

हाथरस : प्रत्येक बूथ पर 100 नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ें

Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Add 100 new members to the party at each booth
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर बैठक में शामिल पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को आगामी चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा तय किए गए अभियान के विषय में चर्चा की।
जानकारी दी गई कि इन अभियानों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन होगा। 21, 27 और 28 नवंबर को विशेष अभियान के तहत हर बूथ पर वोट बनवाने हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सदस्यता अभियान चलाना है। प्रत्येक बूथ पर 100 नये सदस्य जोड़ने हैं। क्षेत्र और कमिश्नर स्तर पर विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मेलन आयोजित होंगे।
विज्ञापन

किसान मोर्चा द्वारा एक ट्रैक्टर रैली की जाएगी। शिक्षक प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ द्वारा विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे। महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति संवाद का आयोजन जिले पर होगा। आगामी यात्राओं और प्रवासियों के उचित प्रबंधन की भी चर्चा की गई। उसके अलावा विधानसभा की चुनाव संचालन समितियों की समीक्षा बैठक की गई। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में जिला महामंत्री हरिशंकर राना, संतोष पथोर, प्रीति चौधरी, सुनील गौतम, पवन रावत, जितेंद्र सोनकर, अवधेश सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed