{"_id":"5e4c2d5d8ebc3ef2591297ad","slug":"hathras-action-will-be-taken-if-the-elderly-are-not-supported-hathras-news-ali227045936","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बुजुर्गो को नहीं दिया सहारा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बुजुर्गो को नहीं दिया सहारा तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
हाथरस: वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण के लिए बैठक लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
बुजुर्गों को नहीं दिया सहारा तो शिकायत पर होगी कार्रवाई
वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण के लिए कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस । वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण हेतु जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके पर यह चेतावनी दी गई कि वृद्धजनों के बच्चे उन्हें सहारा नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
माता-पिता वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 एवं नियम 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वास्थ्य विभाग को जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी जिला पुरूष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिये अलग से काउंटर तथा दस बेड के वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को अपने अपने क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार करते हुए समय समय पर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु बैठक करने के निर्देश दिये।
डीएम ने कहा कि बुजुर्गों के बच्चे उन्हें भोजन पानी और सहारा नही देते है तथा परेशान करने की शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसे प्रकरण में इस अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। हरीश शर्मा एड. ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिये अलग से एक पंजिका होनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित रूप से मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए एवं अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सूची होनी चाहिए।