फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Action will be taken against the contractor on the complaint of black marketing of food grains

हाथरस : खाद्यान्न की कालाबाजारी की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Action will be taken against the contractor on the complaint of black marketing of food grains
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में डोर स्टेप डिलीवरी के तहत खाद्यान्न को सीधे उचित दर की दुकानों पर पहुंचाने के लिए परिवहन सिंगल स्टेज व्यवस्था लागू किए जाने की समीक्षा की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक एफएससी, भारतीय खाद्य निगम, आपूर्ति विभाग और परिवहन ठेकेदार मौजूद रहे।
बैठक में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से अपेक्षा की गई कि वह अलीगढ़ स्थित गोदामों की जगह हाथरस के गोदामों से ही खाद्यान्न के उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करें। परिवहन ठेकेदारों से कहा गया कि वह पर्याप्त संख्या में ट्रकों की व्यवस्था करें। ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाएं।
विज्ञापन

ठेकेदारों से अपेक्षा की गई कि वे पर्याप्त संख्या में वाहन लगाते हुए रोस्टर रोस्टर के अनुसार निर्धारित समयावधि में खाद्यान्न को उचित दर की दुकानों पर पहुंचाएं। एडीएम ने कहा कि यदि ट्रक निर्धारित मार्ग को परिवर्तित किया जाता है और कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई गोदामों से खाद्यान्न के उठान के लिए विपणन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को डिस्पेच प्रभारी बनाया गया है, जबकि आपूर्ति विभाग के एआरओ व पूर्ति निरीक्षकों व एसएफसी के गोदाम प्रभारियों को उनके सहयोग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed