फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Action should be taken against officers who smuggle and delay action

हाथरस : लीपापोती करने और कार्रवाई में देरी करने वाले अफसरों के खिलाफ हो कार्रवाई

Sat, 19 Dec 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Action should be taken against officers who smuggle and delay action
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव में हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीबीआई द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने इस मामले में लीपापोती करने और कार्रवाई करने में देरी करने वाले सभी पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को भेजे पत्र में कहा है कि जिस प्रकार एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार सहित कई अफसरों ने विवेचना पूरी होने के पहले ही बिटिया के साथ दुष्कर्म नहीं होने की बात घोषित कर दी थी, वह अनुचित और आपत्तिजनक था। इसे लेकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने ट्विटर और अन्य वेबसाइट पर पीड़िता की पहचान उजागर करने के संबंध में छह अक्तूबर 2020 को थाना चंदपा में दर्ज कराए गए मुकदमे में भी कोई कार्रवाई न किए जाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज किए जाने के ढाई माह बाद भी अभियुक्तों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभी भी विभिन्न वेबसाइट पर पीड़िता का नाम और पहचान को उजागर करने वाले कंटेंट मौजूद हैं, जो पूर्णतया विधि विरुद्ध हैं। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई करने और वेबसाइट से पीड़िता के नाम, फोटो और पहचान आदि को तत्काल हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed